Hanuman Chalisa
✕

लंदन के भूमिगत रेलवे स्टेशन पर ‘आतंकी घटना’, 22 घायल

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (20:12 IST)
लंदन। दक्षिण-पश्चिम लंदन स्थित एक भूमिगत रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में आज हुए आईईडी विस्फोट में कम से कम 22 यात्री घायल हो गए। स्कॉटलैंड यार्ड ने इसे ‘आतंकवादी घटना’ बताया है। यह घटना पारसंस ग्रीन स्टेशन पर डिस्ट्रिक्ट लाइन टयूब ट्रेन में सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर हुई।
 
स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा ‘पारसंस ग्रीन स्टेशन पर एक लंदन भूमिगत ट्रेन में संदिग्ध ‘बाल्टी बम’ के कारण यह विस्फोट हुआ और इस घटना को ‘आतंकवादी हमले’ के रूप में लिया जा रहा है।
 
लंदन एंबुलेंस सेवा ने बताया कि 18 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है तथा चार और लोग खुद से अस्पताल पहुंचे है। इस घटना में ज्यादातर लोग झुलस गए है।
 
सहायक आयुक्त मार्क रोली ने बताया कि उन्होंने आईईडी से विस्फोट किए जाने का ‘आकलन’ किया है। उन्होंने कहा कि लंदन में और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है लेकिन उन्होंने किसी को गिरफ्तार किए जाने पर कुछ कहने से इनकार किया। 
 
ब्रिटिश मीडिया ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें ट्रेन के डिब्बे में एक सुपरमार्केट बैग के भीतर रखी गई सफेद रंग की बाल्टी से आग निकलती दिख रही है और बाल्टी में से निकलते हुए कुछ तार ट्रेन के फर्श पर फैले नजर आ रहे हैं ।
 
स्कॉटलैंड यार्ड का आतंकवाद निरोधक दस्ता, एसओ 15 पारसंस ग्रीन टयूब स्टेशन पर पहुंचा और ब्रिटिश परिवहन पुलिस से जांच के सिलसिले में जानकारी ली।
 
मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा ‘उप सहायक आयुक्त नील बासु, आतंकवाद निरोधक पुलिसिंग के वरिष्ठ राष्ट्रीय समन्वयक ने इसे एक आतंकवादी घटना बताया है।’ बयान में कहा गया है कि मेट्रोपोलिटन पुलिस सेवा और ब्रिटिश परिवहन पुलिस लंदन दमकल और लंदन एंबुलेंस सेवा के सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंची।
 
बयान में कहा गया है कि आग लगने के कारण की पुष्टि करना अभी जल्दबाजी होगा। अभी यह जांच का विषय है। स्टेशन को घेर लिया गया है और हम लोगों को क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दे रहे है।
 
डाउनिंग स्ट्रीट ने बताया कि प्रधानमंत्री थेरेसा मे स्थिति के बारे में नियमित रूप से जानकारी प्राप्त कर रही है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया ‘पारसंस गार्डन में घायल हुए लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है।’
 
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने टि्वटर पर लिखा है, ‘हमें सोशल मीडिया पर चल रही पारसंस ग्रीन स्टेशन की खबर है। जब संभव होगा, हम सूचनाएं साझा करेंगे...हमारी सूचनाएं सच होनी चाहिए।’
 
मेट्रोपॉलिटन पुलिस बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। स्टेशन के बाहर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कुछ घायल लोगों को देखा। कई लोगों को पुलिस से हरी झंडी मिलने तक दुकानें बंद रखने को कहा गया है।
 
यात्री क्रिस विलडिश ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने ट्रेन के पीछे के एक डिब्बे के दरवाजे से एक सुपरमार्केट बैग में एक बाल्टी से हल्की लपटें निकलती देखीं। (भाषा) 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख