Hanuman Chalisa
✕

इथोपिया हादसे के बाद चीन, इंडोनेशिया, इथोपिया ने बोइंग 737 मैक्स-8 विमानों का परिचालन रोका

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2019 (21:25 IST)
बीजिंग। इथोपिया विमान हादसे के बाद चीन, इंडोनेशिया और इथोपिया ने सोमवार को अपनी सभी घरेलू विमानन कंपनियों से बोइंग 737 मैक्स-8 विमानों के परिचालन को रोकने के लिए कहा है। चीन के नागर विमानन नियामक ने सुरक्षा का हवाला देते हुए करीब 100 बोइंग विमानों को खड़ा करने का आदेश दिया।
 
इथोपिया के हादसे में चार भारतीयों समेत सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले अक्टूबर में इंडोनेशिया की लायन एयर कंपनी का विमान जकार्ता से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार सभी 189 यात्रियों की मौत हो गई थी। 
 
इन विमान हादसों के बाद चीन के अलावा इंडोनेशिया और इथोपिया ने विमानन कंपनियों को बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के परिचालन को रोकने का आदेश दिया है। 
 
हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने चीन के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएसी) के बयान के हवाले से अपनी रपट में कहा कि दो दुर्घटनाओं के बीच समानता है।

दोनों ही हादसे विमान उड़ने के कुछ ही समय के अंदर हुए। प्राधिकरण ने कहा कि सभी घरेलू विमानन कंपनियों को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे तक बेड़े में शामिल सारे बोइंग 737 मैक्स -8 का परिचालन रोकने का निर्देश दिया गया है। 
 
इसमें कहा गया है कि विमानों को खड़ा करने से एक दर्जन से ज्यादा चीनी विमानन कंपनियों का परिचालन प्रभावित हो सकता है। समाचार चैनल सीएनएन के मुताबिक, चीन की विमानन कंपनियों के पास 97 बोइंग 737 मैक्स 8 विमान हैं। 
 
इस बीच, बोइंग ने कहा कि उसका अपने ग्राहकों को कोई नया निर्देश जारी करने का इरादा नहीं है और कंपनी की तकनीकी टीम अमेरिका और इथोपिया जांचकर्ताओं की मदद के लिए घटनास्थल पर जाएगी। 
 
बोइंग को इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान संख्या 302 में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत का गहरा दु:ख है। हम यात्रियों और चालक दल के परिवारों के लिए सहानुभूति व्यक्त करते हैं और इथियोपियाई एयरलाइंस टीम का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। 

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख