ramcharitmanas

शंकर महादेवन, प्रभु देवा व कुलदीप नैयर को पद्म पुरस्कार

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2019 (20:06 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  गायक शंकर महादेवन, अभिनेता प्रभु देवा,पहलवान बजरंग पुनिया और पत्रकाल कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) समेत 55 व्यक्तियों को सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।
 
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें ये पुरस्कार प्रदान किए गए। लेखन एवं रंगमंच से जुड़े बाबासाहेब उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदर को पद्मविभूषण प्रदान किया गया, हालांकि वे पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उपस्थित नहीं हो सके। इसके अलावा कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) तथा हुक्मदेव नारायण यादव समेत 8 लोगों को पद्मभूषण और 46 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
 
समारोह में बाबा साहेब समेत 8 लोग या उनके प्रतिनिधि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उपस्थित नहीं हो सके। नैयर के अलावा फिल्म जगत के जाने-माने हास्य अभिनेता रहे कादर खान को भी मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिया गया। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
 
पुरस्कार प्राप्त करने वाली अन्य जानी-मानी हस्तियों में अभिनेता विश्वनाथन मोहनलाल और बुद्धादित्य मुखर्जी, लोकसेवा क्षेत्र से झारखंड के करिया मुंडा, पंजाब के सुखदेव सिंह ढींढसा, बिहार के हुक्मदेव नारायण यादव और दक्षिण अफ्रीका के प्रवीण जमनादास गोर्धन तथा व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र से जे2सी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमेरिका के जॉन चैम्बर्स को पद्मभूषण प्रदान किया गया।
 
टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता, अध्यात्म गुरु बंगारू आदिगालार, चिकित्सक प्रो. इलियास अली और संदीप गुलेरिया, अभिनेता प्रभु देवा, गायक शंकर महादेवन, पहलवान बजरंग पुनिया और कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। (वार्ता)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख