Hanuman Chalisa
✕

तुर्की में हटेगा आपातकाल, विपक्ष को हालात खराब होने की आशंका

Updated: बुधवार, 18 जुलाई 2018 (15:49 IST)
इस्तांबुल। तुर्की में 2016 में तख्तापलट की नाकाम कोशिश के बाद से जारी आपातकाल के बुधवार को समाप्त होने की संभावना है, लेकिन विपक्ष को आशंका है कि सरकार इसकी जगह और कठोर कानून ला सकती है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने 20 जुलाई 2016 को आपातकाल की घोषणा की थी।


इससे पांच दिन पहले अंकारा में युद्धक विमानों से बमबारी की गई थी और इस्तांबुल में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 249 लोगों की मौत हो गई थी। आपातकाल संभवत: तीन महीने के लिए लगाया जाता है, लेकिन इसे सात बार आगे बढ़ाया गया। इस दौरान करीब 80,000 लोगों को हिरासत में लिया गया है और करीब डेढ़ लाख लोगों को सरकारी संस्थानों से नौकरी से हटाया गया।

पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एर्दोआन ने आपातकाल हटाने का संकल्प जताया था। बहरहाल चुनाव में एर्दोआन की जीत हुई और आपातकाल को स्थानीय समयानुसार गुरुवार देर रात एक बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार बुधवार रात 10 बजे) तक हटा दिया जाएगा। हालांकि विपक्ष संसद में एक नए कानून का विधेयक पेश किए जाने से नाराज है, क्योंकि इस कानून में आपातकाल के सबसे कठिन पहलुओं को औपचारिक रूप देने की मांग की गई है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख