suvichar

एलन मस्क: लोग समझते थे पागल, बना डाला दुनिया का सबसे ताकतवर अंतरिक्षयान

Updated: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (12:28 IST)
स्टार्टअप किंग एलन मस्क का जन्म 28 जून, 1971 को प्रिटोरिया (दक्षिण अफ्रीका) में हुआ। उनके पिता इंजीनियर थे और मां कनाडियन मॉडल थीं। ओंटारियो स्थित क्वीन्स यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए एलन को साउथ अफ्रीका छोड़ना पड़ा। एलन ने फिजिक्स और बिजनेस में बैचलर डिग्री हासिल की, जिसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी चले गए।
 
एलन ने जिप-2 नाम से एक कंपनी बनाई जो ऑनलाइन पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर बनाती थी। इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल मीडिया इंडस्ट्री करती थी। एलन ने 1999 में अपनी कंपनी जिप-2, कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी कॉम्पैक को बेच दी और 30 साल की उम्र में ही वे 300 मिलियन डॉलर (तकरीबन 20 अरब रुपए) से भी ज्यादा संपत्ति के मालिक बन गए।
 
साल 2002 में उन्होंने स्पेसएक्स कंपनी का निर्माण किया और 2004 में वह मशहूर इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के चेयरमैन बन गए। हाल में स्पेसएक्स ने दो लोगों को अंतरिक्ष में भेजने का भी ऐलान किया था। यह दोनों पैसे देकर अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले पहले यात्री होंगे। मस्क चाहते हैं कि मंगल पर इंसानों को भेजने में स्पेसएक्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
 
लॉस एंजेल्स में रहने वाले एलन मस्क के पास यूएस, कनाडा और साउथ अफ्रीका की नागरिकता है। एलन ने तीन शादियां कीं और उनके 5 बच्चे हैं। जनवरी 2018 तक, एलन कुल 2000 करोड़ के मालिक थे और फोर्ब्स द्वारा उन्हें दुनिया के 53वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
 
एलन मस्क ने जब मंगल ग्रह की कक्षा में अपनी कंपनी स्पेस एक्स के फॉल्कन हैवी रॉकेट को लॉन्च करने से जुड़ी योजना का खुलासा किया तो लगभग हर व्यक्ति ने सोचा कि वह सनकी और पागल हैं लेकिन उन्होंने ऐसा किया।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख