Bhai Dooj
✕

मिस्री सेना के अभियान में 16 आतंकवादी ढेर

Updated: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (13:02 IST)
काहिरा। मिस्र के उत्तरी सिनाई क्षेत्र में सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई करते हुए कम से कम 16 आतंकवादियों को मार गिराया है। यह अभियान शुक्रवार को शुरू किया गया था।
 
सेना ने रविवार को बताया कि उत्तरी सिनाई क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के तहत  विभिन्न ठिकानों पर सेना ने जोरदार कार्रवाई की है और इसमें 16 आतंकवादी मारे गए और 30 अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
 
मिस्र की एक मस्जिद में नवंबर में हुए भीषण आत्मघाती हमले में 300 से अधिक लोग मारे गए थे, जो अरब दुनिया में सबसे भयानक हमला था। इस हमले को गंभीरता को लेते हुए राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सीसी ने 29 नवंबर को सेना को 3 माह में आतंकवादियों का खात्मा करने के निर्देश दिए थे।
 
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि पहले इस अभियान को सिनाई क्षेत्र में ही चलाया गया था लेकिन बाद में नील नदी डेल्टा और पश्चिमी रेगिस्तान के कुछ हिस्सों को जोड़ा गया है। (वार्ता)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

अगला लेख