Hanuman Chalisa
✕

युद्धविराम का असर, हमास ने छोड़े 25 बंधक, 13 लोग इसराइल के

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 (21:25 IST)
Israel Hamas War: इसराइल के साथ हुए समझौते के बाद हमास के आतंकवादियों ने 25 बंधकों को रिहा कर दिया है। इनमें 12 बंधक थाईलैंड के हैं, जबकि 13 बंधक इसराइल के हैं। इसराइल का 4 दिवसीय युद्धविराम शुक्रवार सुबह से प्रभावी हो गया। हमास ने युद्धविराम के दौरान 50 बंधकों को रिहा करने का आश्वासन दिया है। 
 
थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि हमास ने 12 थाईलैंड के बंधकों को रिहा कर दिया है। उन्होंने कहा- दूतावास के अधिकारी रिहा हुए बंधकों को लेने के लिए पहुंचे। हालांकि फिलहाल उनके नाम सामने नहीं आए। कहा जा रहा है कि उनके नाम और विवरण जल्द ही सामने आएंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि इसराइल और हमास के बीच समझौते के तहत चार दिवसीय युद्ध विराम शुक्रवार को सुबह प्रभावी हो गया है। बताया जा रहा है कि अदला-बदली के बीच इसराइल भी 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। 
 
हालांकि इसराइल ने कहा है कि युद्धविराम समाप्त होने के बाद वह फिर से हमले करेगा। इसराइल ने संघर्षविराम के दौरान 1 लाख 30 हजार लीटर ईंधन की आपूर्ति पर सहमति जताई है। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख