Hanuman Chalisa
✕

तुर्की और सीरिया में भूकंप से तबाही, 7.7 की तीव्रता, जमींदोज हुई इमारतें, हजारों की मौत

Updated: सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (17:10 IST)
इस्तांबुल/दमिश्क। Turkey and Syria Earthquake : तुर्की और सीरिया सीमा के पास आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। खबरों के मुताबिक तुर्की में भूकंप से करीब 912 लोगों की मौत हुई है, वहीं सीरिया में मरने वालों का आंकड़ा 1300 से ज्यादा है। खबरों के मुताबिक भूकंप में 5000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। तुर्की में भूंकप के करीब 40 झटके महसूस किए गए हैं। तुर्की में 7.7 तीव्रता का भूकंप मापा गया है। खबरों के मुताबिक चार देशों में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। 
 
तुर्की के दक्षिण में सीरियाई सीमा के पास स्थानीय समय के मुताबिक तड़के 4.17 बजे भूकंप का एक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया है। पहले झटके के कुछ मिनट बाद एक और शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। इसमें तुर्की और सीरिया में भारी तबाही मचाई है। 
 
यहां महसूस किए गए झटके : बीबीसी ने तुर्की आपदा प्रबंधन एजेंसी के हवाले से कहा है कि पूरे इलाक़े में एक के बाद एक 40 से अधिक झटके महसूस किए गए हैं। तुर्की समेत लेबनान, सीरिया, साइप्रस, इसराइल और फ़लस्तीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसमें बड़े पैमान पर जान-माल का नुकसान हुआ है। तुर्की में तेज़ी से बचाव कार्य किया जा रहा है, लेकिन अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि अभी भी कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप अर्दोगन ने कहा कि भूकंप से अकेले तुर्की में 912 लोगों की मौत हो गई है और 5,383 लोग घायल हो गए हैं। देश में आपातकाल लागू कर दिया है। वहां तेजी से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।
 
सबसे संवेदनशील इलाकों में तुर्की : भूकंप के लिहाज़ से तुर्की दुनिया के सबसे अधिक संवेदनशील इलाक़ों में आता है। तुर्की का अधिकतर हिस्सा अनातोलिया के टैक्टोनिक प्लेट पर है। ये प्लेट यूरोशिया और अफ्रीका के साथ-साथ अरबी टैक्टोनिक प्लेट के बीच में है। मतलब ये कि यूरोशिया और अफ्रीका की टैक्टोनिक प्लेटों में हल्की-सी भी हरकत होती है तो ये तुर्की की प्लेट पर दबाव डालती है।
कब-कब आए भूकंप : तुर्की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक बीते साल यहां 22 हज़ार छोटे-बड़े भूकंप आए थे। 2020 जनवरी में यहां के एलाज़िग में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें क़रीब 40 से अधिक लोगों की मौत हुई। अक्टूबर में एजियन सागर में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें  114 लोगों की मौत हुई और हज़ार से अधिक लोग घायल हुए। 1999 में दूजा में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 17 हज़ार से अधिक लोगों की जान गई। इसमें से एक हज़ार लोग केवल इस्तांबुल में मारे गए थे।
 
सीरिया में भारी तबाही की खबर : अधिकारियों के अनुसार सीरिया में भी भूकंप के कारण भीषण तबाही की खबर है। वहां भी हजारों की संख्या में लोगों की जान गई है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख