Daily Horoscope
✕

ईरान में भूकंप के तेज झटके, 25 घायल

Updated: रविवार, 22 जुलाई 2018 (20:17 IST)
दुबई। ईरान के पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिससे कम से कम 25 लोग घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। सरकारी टेलीविजन ने बताया कि दक्षिण में हरमोजगन प्रांत में इससे कुछ घंटे पहले 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
 
 
पश्चिमी प्रांत केरमनशाह के गवर्नर हुशांग बाजवंद ने टीवी स्टेशन को बताया कि भूकंप से अभी तक कम से कम 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। भूकंप के कारण किसी के मरने की सूचना नहीं मिली है। घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
 
सरकारी टेलीविजन ने बताया कि इससे पहले 4.7 और 5.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से कुछ गांवों के भवनों को नुकसान पहुंचा लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। ईरान के रेड क्रीसेंट में बचाव दल के प्रमुख मुर्तजा सलीमी ने बताया कि पहले आए 2 भूकंपों में मामूली नुकसान हुआ है। उन्होंने इरना समाचार एजेंसी को बताया कि कुछ दीवारें ढह गईं लेकिन उससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
 
ईरान लंबे समय से भूकंप से प्रभावित देश रहा है। यहां हाल के वर्षों में कई विनाशकारी भूकंप आए हैं। पिछले वर्ष नवंबर में भी केरमनशाह प्रांत में 7.3 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया जिसमें कम से कम 620 लोगों की मौत हो गई और हजारों घायल हो गए थे। (वार्ता)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख