kundali milan
✕

China में भूकंप, दो झटकों से हिली धरती, 4 की मौत, 14 घायल

Updated: बुधवार, 1 जून 2022 (20:27 IST)
बीजिंग। चीन (China) के दक्षिण पश्चिम प्रांत सिचुआन के यान शहर में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप में 4 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई।
 
चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार भूकंप का केंद्र 17 किलोमीटर की गहराई में 30.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.94 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।
 
सीईएनसी के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे यान शहर की लुशान काउंटी में आया। भूकंप के पहले बड़े झटके के तीन मिनट बाद, बाओक्सिंग काउंटी में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। सरकारी समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ की खबर के अनुसार भूकंप में 4 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।
 
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने यान शहर के भूकंप राहत मुख्यालय के हवाले से अपनी खबर में बताया कि बाओक्सिंग काउंटी से सभी हताहतों की सूचना मिली है। आपातकालीन बचाव, सशस्त्र पुलिस, अग्निशमन विभाग, चिकित्सा क्षेत्र और सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो के 800 से अधिक कर्मियों को तुरंत भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया ताकि घायलों की तलाश की जा सके और उन्हें बचाया जा सके।
 
चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि यान के नगरपालिका प्रशासन ने ‘तीसरे स्तर’ की आपातकालीन व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय आपातकालीन बचाव प्रयासों में मार्गदर्शन और सहायता के लिए एक कार्य दल भेजा गया है।
 
मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय अग्निशामक मौके पर पहुंच गए हैं, जबकि सिचुआन और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों के भूकंप बचाव दलों को राहत कार्यों के लिए तैयार रखा गया है। 2008 में सिचुआन प्रांत में 7.9 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था जिसमें 90,000 लोग मारे गए थे।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख