dharma sangrah
✕

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का कहर, 24 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा 1081 नए मामलों से बढ़ा खौफ

Updated: गुरुवार, 2 जून 2022 (00:02 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1081 नए मामले सामने आए, जो गत 24 फरवरी के बाद एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं।इससे पहले राज्‍य में 24 फरवरी को संक्रमण के 1124 मामले दर्ज किए गए थे।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके मुताबिक, इसी अवधि में मुंबई में संक्रमण के 739 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में 24 फरवरी को संक्रमण के 1124 मामले दर्ज किए गए थे।

राज्य में फिलहाल 4,032 मरीज उपचाराधीन हैं। मुंबई के कई ऐसे इलाके हैं, जहां ज्यादा मामले पाए जा रहे हैं। मुंबई के 11 वॉर्ड इन दिनों कोरोना के हॉटस्पॉट बने हुए हैं। यहां नए मामले अधिक पाए जा रहे हैं। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन 300 से अधिक नए मामले मिल रहे हैं।

पिछले दिन एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,47,860 हो गई। महाराष्ट्र में इस समय 3,475 उपचाराधीन मरीज हैं। राज्य में पिछले दिन 366 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और अब तक कुल 77,35,751 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने उन 17,000 लोगों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये देने का आदेश जारी किया, जिनकी मौत कोविड-19 के कारण हुई है। राशि उन लोगों को दी जाएगी जिनके आवेदनों को जांच समिति ने अब तक मंजूरी दे दी है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख