Hanuman Chalisa
✕

मैक्सिको में भूकंप से तबाही, कई इमारतें धराशायी, 226 की मौत

Updated: बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (14:03 IST)
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के मध्य में आए 7.1 तीव्रता का भूकंप से चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है। भूकंप से यहां कई इमारतें धराशायी हो गईं और कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई।
 
भूकंप की वजह से दहशत में आए लोग सड़कों पर निकल आए। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
 
घनी आबादी वाली मैक्सिको सिटी और आसपास के राज्यों में भूकंप की वजह से देखते ही देखते कई इमारतें ध्वस्त हो गईं और हर ओर मलबा नजर आने लगा।
 
मेयर मिगुएल एंजल मानसेरा ने बताया कि अकेले राजधानी में 44 जगहों पर इमारतें ध्वस्त हुई हैं।
 
बचाव कर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रयासरत हैं। शहर के दक्षिण में एक प्राथमिक स्कूल की इमारत आंशिक रूप से ध्वस्त हो गई। बचाव कर्मी वहां देख रहे हैं कि कहीं कोई बच्चा मलबे में तो नहीं फंसा है। कुछ परिजन का कहना है कि उन्हें अंदर फंसी दो लड़कियों के व्हाट्सएप संदेश मिले हैं।
 
इस बीच, एएफपी की एक खबर के अनुसार, इस भीषण भूकंप में मैक्सिको की राजधानी में एक प्राथमिक विद्यालय का भवन ढह गया जिसमें कम से कम 21 बच्चों की दब कर मौत हो गई।
 
मैक्सिको शिक्षा विभाग के अवर सचिव जेवियर त्रेविनो ने बताया, 'हमें 25 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। उनमें से 21 बच्चे और चार व्यस्क हैं।'
 
मैक्सिको में वर्ष 1985 में इसी तारीख को भीषण भूकंप आया था जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। इस भूकंप से ठीक दो सप्ताह पहले देश के दक्षिण में आए एक अन्य शक्तिशाली भूकंप में 90 लोग मारे गए थे।
 
राष्ट्रीय असैन्य रक्षा एजेंसी के प्रमुख लुइस फेलिप पुएन्टे ने मंगलवार की रात एक ट्वीट कर पुष्टि की कि भूकंप में 149 लोगों की मौत हो गई है।
 
उन्होंने ट्वीट में कहा कि मैक्सिको सिटी के दक्षिण में मोरेलास राज्य में 55 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में 49 लोग मारे गये हैं जबकि 32 लोग पुएब्ला राज्य के आसपास के क्षेत्राों में मारे गये हैं। मैक्सिको राज्य में 10 और गुएरेरो राज्य में तील लोगों की मौत हुई है।
 
मानसेरा ने बताया कि मैक्सिको सिटी में नागरिकों और आपात सहायता कर्मियों ने 50 से 60 लोगों को जीवित निकाला है। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में कम से कम 70 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
 
संघीय गृह मंत्री मिगुएल एंजेल ओसोरियो चोंग ने बताया कि अधिकारियों को अब भी मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि मलबे की प्रकृति की वजह से खोज अभियान की गति धीमी है।
 
पड़ोसी देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है, 'भगवान मैक्सिको के लोगों की रक्षा करे। हम आपके साथ हैं और आपके लिए हैं।'

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख