Hanuman Chalisa

दुबई के मॉल में लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

रविवार, 17 फ़रवरी 2019 (21:05 IST)
दुबई। दुबई में एक मॉल में 15 साल की लड़की से एक भारतीय सेल्समैन पर कथित रूप से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना 13 नवंबर 2018 की है। 31 वर्षीय भारतीय ने लड़की को दुकान में देखा, जहां वह काम करता था। लड़की की मां एक अन्य कर्मचारी से बात करने में व्यस्त थी।
 
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने एक ड्रेस पकड़ी और उसे दुकान के किनारे की तरफ ले गया। 'खलीज टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने लड़की के शरीर को अनुचित तरीके से छुआ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने पारंपरिक अरबी ड्रेस पसंद करने में उसकी मदद की थी लेकिन बटन बांधते वक्त उसने अनजाने में उसे छू लिया होगा।
 
रिपोर्ट में बताया गया कि उसने कहा कि वह उपभोक्ताओं को ड्रेस संबंधी मदद करने के लिए अधिकृत नहीं था, लेकिन उसका साथी लड़की की मां के साथ व्यस्त था इसलिए उससे मदद करने की सोची। इसमें बताया गया कि आगामी 28 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा। 

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

Top News 20 July: संसद का मानसून सत्र, CJP का संसद मार्च, स्पेन बना फीफा वर्ल्ड चैंपियन

स्पेन ने अर्जेंटीना का सपना तोड़ा, 1-0 से जीतकर दूसरी बार बना FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन; फेरन टोरेस ने किया विजयी गोल

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

अगला लेख