dharma sangrah
✕

डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी, अमेरिका में फिर से कामबंदी हुई तो डेमोक्रेट्स होंगे जिम्मेदार

Updated: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (11:23 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि देश में 15 फरवरी के बाद यदि फिर से कामबंदी हुई तो इसके लिए अमेरिकी संसद के डेमोक्रेट्स सांसद ही जिम्मेदार होंगे। अमेरिका में फिर से कामबंदी पर सवाल पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह अब डेमोक्रेट्स पर निर्भर करता है।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए धन आवंटन का मुद्दा अभी भी बना हुआ है। डेमोक्रेट्स के साथ इस मुद्दे का समाधान नहीं हो सका है। अमेरिका में इसी मुद्दे पर पिछली बार भी रिकॉर्ड समय के लिए कामबंदी हुई थी।

प ने कहा कि हमें सीमा पर दीवार की आवश्यकता है, लेकिन डेमोक्रेट्स हमें हत्यारों, अपराधियों और नशा माफिया को पकड़ने की जगह देने के लिए तैयार नहीं हैं। अमेरिका में दिसंबर से जनवरी तक एक महीने से ज्यादा समय तक की कामबंदी अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी कामबंदी थी और इससे 8,00,000 कर्मचारी प्रभावित हुए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति और डेमोक्रेट्स के बीच हुए समझौते के बाद सरकार की कामबंदी को तीन सप्ताह के लिए 15 फरवरी तक के लिए खत्म किया गया ताकि इस दौरान मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए धन आवंटन पर सहमति बनाई जा सके।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख