dharma sangrah
✕

दिल्ली की होटल में भीषण आग से 17 की मौत, दहशत में बिल्डिंग से कूदे लोग...

Updated: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (11:05 IST)
नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी के करोलबाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में मंगलवार तड़के आग लगने 17 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य झुलस गए, जबकि 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दमकल विभाग के उप प्रमुख सुनील चौधरी ने बताया कि अर्पित होटल से अब तक 17 लोगों के शवों को निकाला गया है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक महिला और बच्चा भी शामिल है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन बचाव अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि 25 लोगों को होटल से सुरक्षित निकाला गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इससे पहले दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज तड़के 4.35 बजे होटल अर्पित पैलेस में आग लगने की सूचना मिली।

आग की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि आग लगने के बाद कई लोगों ने होटल की खिड़कियों से छलांग लगाकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, जिसके कारण कई लोग घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
(Photo courtesy ANI)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, केजरीवाल भी डिटेन

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

अगला लेख