dharma sangrah

पुलवामा में मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

Updated: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (10:49 IST)
जम्‍मू। पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके में मंगलवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। समाचार भिजवाए जाने तक दो आतंकी भी ढेर किए जा चुके थे। मरने वाले आतंकियों में एक अल बद्र का कमांडर भी है।
 
यह मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई थी। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। जानकारी के मुताबिक खुफिया सूचना मिलने पर सेना ने यह ऑपरेशन चलाया था। इसके बाद आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में 50 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 183/182 बटालियन और पुलवामा की एसओजी टीम शामिल है।
 
सूत्रों के अनुसार इस दौरान 4 से 5 आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं। ऐतिहातन इलाके में मोबाइल और इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया गया है।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के 50 आरआर, 10 पीएआरए, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने रत्नीपोरा क्षेत्र में 2 से 4 आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट इनपुट के बाद एक कॉर्डन-एंड-सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
 
अधिकारी ने कहा कि गोलियों के प्रारंभिक आदान-प्रदान के दौरान तीन सैनिकों को चोटें आईं और उन्हें तुरंत सेना के 92 बेस अस्पताल, बादामीबाग श्रीनगर ले जाया गया, जहां उनमें से दो ने बाद में दम तोड़ दिया।
 
उन्होंने मृतक सैनिकों की पहचान 50 आरआर के कमांडो बलजीत सिंह और 10 पैरा के नाइक सईद के रूप में की गई है। घायल की पहचान हवलदार चंदर पाल के रूप में हुई है।
 
उन्होंने कहा कि अब तक 2 आतंकवादी भी मारे गए हैं और हथियार के साथ उनके शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं। मारे गए आतंकियों की पहचान अल बद्र के कमांडर अरजमद गुलजार तथा काकापोरा के समीर के रूप में की गई है। समाचार भिजवाए जाने तक ऑपरेशन अभी भी जारी था।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख