Daily Horoscope
✕

ट्रंप ने स्वीकारा कि टैरिफ की वजह से अमेरिका में उत्पाद कम तथा महंगे हो सकते हैं

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को स्वीकार किया कि उनके शुल्क के फैसले के परिणामस्वरूप अमेरिका में उत्पाद कम तथा महंगे हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इससे अमेरिकी बच्चों के प

Updated: गुरुवार, 1 मई 2025 (12:39 IST)
US-China trade war: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार को स्वीकार किया कि उनके शुल्क के फैसले के परिणामस्वरूप अमेरिका (US)  में उत्पाद कम तथा महंगे हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इससे अमेरिकी बच्चों के पास 30 के बजाय 2 गुड़ियां (2 dolls) हो सकती हैं, लेकिन उनके व्यापार युद्ध से चीन (China) को अधिक नुकसान होगा।ALSO READ: भारत से शुल्क वार्ता पर बोले ट्रंप, लगता है समझौता हो जाएगा
 
चीन के कारखाने व्यवसाय नहीं कर रहे : रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने घबराए हुए देश को आश्वस्त करने का प्रयास किया है कि उनके शुल्क से मंदी नहीं आएगी। सरकार की एक नई रिपोर्ट में वर्ष के पहले 3 महीनों के दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था में गिरावट आने की बात कहे जाने के बाद ट्रंप ने यह बयान दिया है। ट्रंप ने अपने मंत्रिमंडल से कहा कि उनके शुल्क का मतलब है कि चीन को काफी कठिनाई हो रही है, क्योंकि उनके कारखाने व्यवसाय नहीं कर रहे हैं।ALSO READ: ट्रंप टैरिफ के झटके के बावजूद शेयर बाजार में निवेशकों की संपत्ति 4 दिन में बढ़ी 25.77 लाख करोड़
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका को वास्तव में दुनिया के प्रमुख विनिर्माता से आयात की आवश्यकता नहीं थी। ट्रंप ने एक काल्पनिक उदाहरण देते हुए कहा कि इससे शायद बच्चों के पास 30 गुड़ियों के बजाय 2 गुड़ियाएं होंगी। इसलिए शायद 2 गुड़ियों की कीमत सामान्य से कुछ डॉलर अधिक होगी। गौरतलब है कि वाणिज्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पहली (जनवरी-मार्च) तिमाही के दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 0.3 प्रतिशत की वार्षिक दर से संकुचन हुआ है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख