dharma sangrah
✕

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, इराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2025 (09:13 IST)
Donald Trump Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने बुधवार को नया टैरिफ बम फोड़ दिया है। ट्रम्‍प ने दुनिया के 6 देशों के लिए टैरिफ पत्र जारी किया है। ये देश हैं अल्जीरिया, ब्रुनेई, इराक, लीबिया, मोल्दोवा और फिलीपींस सहित है। अल्‍जीरिया, इराक और लीबिया पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया गया है। अब तक भारत उन देशों की सूची में शामिल नहीं है जिन्हें ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को टैरिफ रेट वाला पत्र जारी किया है।
ALSO READ: Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज
किस देश पर कितना टैरिफ 
इराक 30 प्रतिशत
लीबिया 30 प्रतिशत
अल्जीरिया 30 प्रतिशत
ब्रुनेई 25 प्रतिशत
फिलीपींस 20 प्रतिशत
मोल्दोवा 25 प्रतिशत
 
भारत को लेकर क्या है रुख
मेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत के बीच ट्रंप प्रशासन की तरफ से विभिन्न देशों को जारी शुल्क पत्रों की सूची में अब तक भारत का नाम शामिल नहीं है। इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी। दोनों देश वर्तमान में एक व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं।
ALSO READ: Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णयों के अनुरूप प्रशासन ने अब तक लगभग 20 देशों को शुल्क वृद्धि को लेकर पत्र जारी कर दिए हैं। ट्रंप ने बुधवार को छह अन्य व्यापारिक साझेदार देशों को शुल्क पत्र भेजे। इसके पहले मंगलवार को भी 14 साझेदारों को इस तरह के पत्र भेजकर सीमा शुल्क बढ़ाने की सूचना दी गई थी।
ALSO READ: nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी
इन पत्रों में सभी देशों के उत्पादों पर अमेरिका एक अगस्त से अमेरिकी बाजारों में प्रवेश करने वाले शुल्क का विवरण दिया गया है। इन देशों में बांग्लादेश, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बोस्निया एवं हर्जेगोविना, कंबोडिया, कजाकिस्तान, लाओस, सर्बिया और ट्यूनीशिया शामिल हैं।
ALSO READ: बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका
ट्रंप ने दो अप्रैल को भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 26 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाया था लेकिन बाद में इसे 90 दिनों के लिए यानी नौ जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया। अब इसे एक अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, अमेरिका द्वारा लगाया गया 10 प्रतिशत मूल शुल्क लागू रहेगा। इनपुट भाषा Edited by: Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

अगला लेख