Daily Horoscope
✕

डोनाल्ड ट्रंप बोले, प्रदर्शनकारियों ने हमारे इतिहास को मिटाने के लिए एक निष्ठुर मुहिम चलाई

Updated: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (10:25 IST)
माउंट रशमोर नेशनल मेमोरियल (अमेरिका)। अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माउंट रशमोर में लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों ने हमारे इतिहास को मिटाने के लिए एक निष्ठुर मुहिम चलाई।
ALSO READ: अमेरिका में जून में 48 लाख नई नौकरियां, ट्रंप ने कहा- Coronavirus महामारी से उबरने लगी अर्थव्यवस्था
इस भीड़ में अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था। नस्ली अन्याय और पुलिस बर्बरता के खिलाफ अमेरिका में कई सप्ताह तक प्रदर्शन हुए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन कनफेडरेट स्मारकों और प्रतिमाओं को नष्ट किया या क्षति पहुंचाई जिनमें उन लोगों को सम्मान दिया गया है, जो दास प्रथा को बढ़ावा देने से जुड़े थे।
ALSO READ: क्‍या अमेरिका में डोनाल्‍ड ट्रंप को नहीं दी जाती खुफ‍िया जानकारी?
ट्रंप ने कहा कि यह मुहिम माउंट रशमोर में हर व्यक्ति की विरासत पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हमारे नायकों को बदनाम करने और हमारे मूल्यों को मिटाने की कोशिश की। कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने और प्रदर्शनों को लेकर प्रतिक्रिया के कारण आलोचना झेल रहे ट्रंप अपनी पत्नी एवं प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ जब मंच पर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने '4 और साल' के नारे लगाए।
 
ट्रंप ने कहा कि हमारी विरासत मिटाने की कोशिश करने वाले लोग चाहते हैं कि अमेरिका अपने गौरव और अपनी महान गरिमा को भूल जाए। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख