ramcharitmanas
✕

US election2020: ... और डोनाल्‍ड ट्रम्‍प गोल्‍फ खेलने चले गए

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2020 (12:28 IST)
वॉशिंगटन, एक राष्ट्रपति जब चुनाव हार जाएऔर दुनिया के सभी देशों की नजरें उस पर टिकीं हों, तो वह क्या करता है, अगर वो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हों तो वो गोल्फ खेलते हैं।

पेनसिल्वेनिया व अन्य निर्णायक राज्यों में नतीजों के ऐलान से कुछ पहले शनिवार सुबह ट्रंप व्हाइट हाउस से गोल्फ खेलने निकल गए। वह व्हाइट हाउस से सीधे वर्जिनिया के स्टर्लिंग में पोटोमैक नदी के पास स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ कोर्स पहुंचे। वह उस समय वहीं थे, जब अमेरिका के बड़े मीडिया हाउसेज़ ने जो बाइडन को देश का अगला राष्ट्रपति बताना शुरू कर दिया था।

सीएनएन, एनबीसी न्यूज और सीबीएस न्यूज ने अमेरिका चुनाव में राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ में जीत जो बाइडन के पक्ष में बताई। यह जीत निर्णायक राज्य पेनसिल्वेनिया में बाइडन के जीत के बाद प्रोजेक्ट की गई। इस राज्य में जीत के बाद बाइडन को 270 से अधिक ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट' मिल गए हैं, जो जीत के लिए जादुई आंकड़ा है।

पेन्सिलवेनिया के 20 इलेक्टोरल वोटों के साथ बाइडन के पास अब कुल 273 इलेक्टोरल वोट हो गए हैं।
बताते चलें कि वाशिंगटन में पांच दशक गुजारने वाले जो बाइडन अमेरिका के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा हैं क्योंकि वह दो बार तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उप-राष्ट्रपति रहे हैं। 74 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप को हराकर व्हाइट हाउस में जगह पाने वाले बाइडन अमेरिकी इतिहास में अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बन गए हैं।

डेलावेयर राज्य में लगभग तीन दशकों तक सीनेटर रहने और ओबामा शासन के दौरान आठ वर्षों के अपने कार्यकाल में जो बाइडन हमेशा ही भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने के हिमायती रहे। उन्होंने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के पारित होने में भी अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय राजनेताओं से मजबूत संबंध रखने वाले बाइडन के दायरे में काफी संख्या में भारतीय-अमेरिकी भी हैं।

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख