suvichar
✕

ट्रंप ने अधिकारियों से पूछा, क्या उन्हें फेडरल रिजर्व प्रमुख को हटाने का अधिकार है?

Updated: रविवार, 23 दिसंबर 2018 (12:52 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कैबिनेट सदस्यों से निजी तौर पर पूछा है कि क्या उन्हें फेडरल रिजर्व (अमेरिका का केंद्रीय बैंक) के प्रमुख जेरोम पॉवेल को हटाने का कानूनी अधिकार है? ट्रंप ने यह बात ब्याज दरें बढ़ने और शेयर बाजारों में गिरावट के बाद पूछी है।
 
 
सीएनएन और ब्लूमबर्ग ने इस मामले से जुड़े एक अनाम व्यक्ति के हवाले से शनिवार को कहा कि ट्रंप बुधवार को फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में इजाफा करने और अगले साल भी इजाफा जारी रहने के संकेत देने से नाराज थे।
 
गौरतलब है कि अमेरिका में डाऊ जोंस में इस घटनाक्रम के बाद भारी गिरावट आई। यह डाऊ जोंस के लिए पिछले 10 साल का सबसे खराब प्रदर्शन वाला सप्ताह रहा। पॉवेल को राष्ट्रपति ट्रंप ने जेनेट एलेन की जगह फरवरी में 4 साल के लिए फेडरल रिजर्व का प्रमुख नियुक्त किया था। इससे पहले अक्टूबर में ट्रंप ने कहा था कि उनकी पॉवेल को हटाने की कोई मंशा नहीं है, लेकिन नवंबर में ट्रंप कहा कि वे पॉवेल के कामकाज से जरा भी खुश नहीं हैं। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप को पॉवेल को हटाने का अधिकार है या नहीं? (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख