suvichar
✕

ट्रंप ने कहा कि मूलर के साथ सहयोग करने के लिए उन्होंने व्हाइट हाउस के कर्मियों को अधिकृत किया

Updated: रविवार, 19 अगस्त 2018 (12:29 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने व्हाइट हाउस के वकील डॉन मैकगहन और अन्य कर्मचरियों को उनके अभियान में रूस की कथित संलिप्तता को लेकर चल रही जांच में पूरी तरह सहयोग करने के लिए अधिकृत किया है।
 
ट्रंप की यह टिप्पणी 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की उस खबर के बाद आई है जिसमें कहा गया था कि मैकगहन ने विशेष अभियोजक रॉबर्ट मूलर द्वारा की जा रही जांच में बड़े पैमाने पर सहयोग किया और जांचकर्ताओं के साथ कम से कम 3 बार पूछताछ में हिस्सा लिया, जो कुल 30 घंटे तक चले थे।
 
राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि मैंने विशेष अभियोजक के साथ पूरी तरह सहयोग करने के लिए व्हाइट हाउस के अधिवक्ता डॉन मैकगहन को अनुमति दी और व्हाइट हाउस स्टाफ के अन्य सभी सदस्यों से आग्रह किया। 
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमने करीब 10 लाख दस्तावेज मुहैया कराए। इतिहास में सबसे अधिक पारदर्शिता। कोई साठ-गांठ नहीं, कोई रुकावट नहीं। सिर्फ कीचड़ उछाला जा रहा है। ट्रंप ने विशेष अभियोजक रॉबर्ट मूलर की अध्यक्षता में हो रही जांच को अपने शासनकाल पर एक धब्बा बताया है और वे बार-बार इसे खत्म करने की बात करते रहे हैं। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख