Hanuman Chalisa
✕

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और तानाशाह किम के बीच ऐतिहासिक शिखर बैठक 12 जून को फिक्स

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (00:02 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बुधवार को सांसदों को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच ऐतिहासिक बैठक 12 जून को होनी तय हुई है।
 
 
कांग्रेस की शक्तिशाली समिति के समक्ष पोम्पिओ ने कहा कि उत्तर कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण ट्रंप प्रशासन की शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकताओं में से एक है। पोम्पिओ ने सदन की विदेश मामलों की समिति के समक्ष कहा कि कूटनीतिक और आर्थिक प्रतिबंधों का अधिकतम दबाव बनाने का अभियान फायदेमंद साबित हो रहा है कि ऐतिहासिक शिखर वार्ता 12 जून को होनी तय हुई है।
 
उन्होंने कहा कि अभूतपूर्व संख्या में सहयोगियों और साझेदारों के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान चलाया गया। पोम्पिओ ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप के पूरी तरह निरस्त्रीकरण की ओर विश्वसनीय कदम न उठाए जाने तक हमारा रुख नहीं बदलेगा। हमारी नजर उत्तर कोरियाई सरकार के इतिहास पर है।
 
शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि यह समय इस समस्या को हल करने का है। एक बुरा समझौता विकल्प नहीं है। अगर सही समझौता नहीं हुआ तो हम सम्मानपूर्वक बैठक छोड़कर चले आएंगे। गौरतलब है कि ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि किम के साथ ऐतिहासिक शिखर वार्ता शायद न हो। इसके 1 दिन बाद पोम्पिओ का यह बयान आया है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

अगला लेख