Hanuman Chalisa

लॉस वेगास पहुंचे ट्रंप ने कहा- अमेरिका शोकग्रस्त है

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (11:12 IST)
वॉशिंगटन। लॉस वेगास में भीषण गोलीबारी के बाद व्याप्त दुखी माहौल में वहां पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश शोकग्रस्त है। साथ ही उन्होंने पीड़ितों को बचाने के लिए उन तक शीघ्र सहायता पहुंचाने वालों का शुक्रिया भी अदा किया।
 
ट्रंप लॉस वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान हुई भीषण गोलीबारी के पीड़ितों और उनकी मदद करने वालों से मिलने के लिए बुधवार को वहां गए थे।
 
आधुनिक अमेरिकी इतिहास की इस सबसे भयावह घटना में कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हो गए। बंदूकधारी ने होटल एवं कसीनो की 32वीं मंजिल पर खड़े होकर बाहर खुले में हो रहे एक संगीत समारोह में शिरकत करने आए लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी।
 
ट्रंप और उनकी पत्नी ने पीड़ितों के परिजनों को सांत्वना देते कहा कि रविवार को हुई इस भीषण गोलीबारी की घटना से अमेरिका दुखी है। अमेरिका वास्तव में शोकग्रस्त है। राष्ट्रपति देर शाम व्हाइट हाउस लौटे। उन्होंने अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की।
 
ट्रंप ने चार्ल्सटन हर्टफील्ड का भी जिक्र किया, जो गोलीबारी में मारे गए थे। हर्टफील्ड एक पुलिस अधिकारी थे लेकिन घटना के दौरान वे ड्यूटी पर नहीं थे। बहरहाल, ट्रंप यहां बंदूक नियंत्रण कानूनों पर बात करने से बचते दिखे। उन्होंने कहा कि हम इस बारे में आज बात नहीं करेंगे। (भाषा)

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

अगला लेख