suvichar

ट्रंप ने प्रीबस और बैनन को व्हाइट हाउस के प्रमुख पदों पर नियुक्त किया

Updated: सोमवार, 14 नवंबर 2016 (11:58 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के राइनस प्रीबस को अपने स्टाफ का प्रमुख और चुनाव अभियान के मुख्य कार्यकारी रहे स्टीफन बैनन को मुख्य रणनीतिकार नियुक्त किया है। महत्वपूर्ण पद पाने वाले ये दोनों दिग्गज काफी योग्य नेता हैं। इन्होंने अरबपति दिग्गज ट्रंप की ऐतिहासिक विजय का नेतृत्व किया था।

 
ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इन नियुक्तियों की घोषणा रविवार को की गई जिससे व्हाइट हाउस के लिए नया नजरिया तैयार होगा। उल्लेखनीय है कि इन दोनों पदों पर नियुक्ति के लिए सीनेट की मंजूरी आवश्यक नहीं है। ये नियुक्तियां 70 वर्षीय ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के साथ ही प्रभावी मानी जाएंगी।
 
ट्रंप ने कहा कि मैं अपने बेहद सफल दल के साथ देश का नेतृत्व करने को लेकर बहुत रोमांचित हूं। उन्होंने कहा कि स्टीव और राइनस बहुत योग्य नेतृत्वकर्ता हैं। दोनों ने हमारे चुनाव अभियान में एकसाथ काम किया है और हमें ऐतिहासिक जीत दिलाई है। अब मेरे व्हाइट हाउस के दल में ये दोनों लोग हैं और हम फिर से अमेरिका को महान बनाने के लिए काम करेंगे। 
 
रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (आरएनसी) के चेयरमैन प्रीबस ट्रंप के स्टाफ के प्रमुख के तौर पर काम करेंगे जबकि कंजर्वेटिव ब्रेटबाट न्यूज नेटवर्क से ताल्लुक रखने वाले बैनन उनके मुख्य रणनीतिकार होंगे। (भाषा)
Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

अगला लेख