Govardhan puja
✕

डोनाल्ड ट्रंप बतौर वेतन सिर्फ 1 डॉलर लेंगे, छुट्टी भी नहीं लेंगे

Updated: सोमवार, 14 नवंबर 2016 (11:52 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे देश के राष्ट्रपति को मिलने वाले 4,00,000 डॉलर के वेतन के बजाय पूरे सालभर में बतौर वेतन केवल 1 डॉलर लेंगे और छु्ट्टियां भी नहीं लेंगे।

 
वेतन के बारे में पूछे जाने पर 70 वर्षीय ट्रंप ने बताया कि नहीं, मैं वेतन नहीं लेने वाला हूं। मैं यह नहीं ले रहा हूं। उन्होंने इसके साथ ही अपने उस वादे की पुष्टि की, जो सितंबर माह में चुनाव प्रचार के लिए बनाए गए एक वीडियो में उन्होंने किया था। 
 
उन्होंने रविवार को सीबीएस के कार्यक्रम '60 मिनट' में साक्षात्कार के दौरान कहा कि मेरे विचार से मुझे 1 डॉलर वेतन लेकर नियम का पालन करना है इसलिए मैं साल में बतौर वेतन 1 डॉलर लूंगा। ट्रंप ने कहा कि वे नहीं जानते कि अमेरिकी राष्ट्रपति का वेतन कितना है? उन्होंने कहा कि वे छुट्टी भी नहीं लेंगे।
 
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे पास बहुत काम है। बहुत काम करना है और मैं यह लोगों के लिए करना चाहता हूं। अपने लिए छुट्टियों से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यह करना चाहता हूं। हमें करों की दर घटानी है। हम स्वास्थ्य की देखभाल (हेल्थकेयर) के लिए काम करेंगे। मेरा मतलब है कि बहुत कुछ करना है इसलिए मुझे नहीं लगता कि हम लोग ज्यादा छुट्टियों करेंगे। 
 
मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया। चुनाव के नतीजों से कई लोग हतप्रभ रह गए, क्योंकि रायशुमारियों के परिणाम डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के पक्ष में जाने के बाद उन्हें हिलेरी के जीतने की उम्मीद थी। (भाषा)
Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अगला लेख