sundarkand

केकड़े की खोल से बने स्प्रे से होगा मलेरिया का इलाज

Updated: सोमवार, 15 मई 2017 (21:03 IST)
बीजिंग। केकड़े के खोलों और चांदी के सुक्ष्मकणों से तैयार स्प्रे से मलेरिया के वाहक मच्छरों के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है। यह कहना है इस पर्यावरण अनुकूल मिश्रण का भारत में सफलतापूर्वक परीक्षण करने वाले वैज्ञानिकों का।
 
नेशनल ताईवान ओशन यूनिवर्सिटी के जियांग शियो हवांग ने कहा कि इस घोल को कम मात्रा में मलेरिया के वाहक, एनोफीलीस सनडाइकस मच्छर की आबादी पर प्रभावी तरीके से अंकुश के लिये इस्तेमाल किया जा सकता है जबकि इसका गोल्डफिश जैसे मच्छरों के प्राकृतिक दुश्मनों पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता।
 
शोधकर्ताओं में तमिलनाडु के भारतियार विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ भी शामिल थे। उन्होंने गैस विषाक्त प्राकृतिक पदार्थ चिटोसान या चिटिन को लिया जिसका इस्तेमाल घावों के उपचार और जैविक तरीके से नष्ट होने वाली खाद्य पदाथरें की पैकेज कोटिंग के लिये किया जाता है।
 
शोधकर्ताओं ने कहा कि चिटिन जानवरों के उत्तकों जैसे संधिपाद प्राणियों के बाह्य कंकाल, पक्षियों की चोंच और कीड़ों के अंडों में पाया जाता है।
 
इसे आसानी से रसायनिक रूप से बदला जा सकता है, यह बेहद प्रभावी और प्रकृति में प्रचूर मात्रा में उपलब्ध है इसलिये इस्तेमाल में मूल्य प्रभावी भी है। शोधकर्ताओं ने पहले कई केकड़ों के बाह्य कंकाल का चूरा बनाया और उसे सुखाया जिसके बाद उसमें से चिटिन और अन्य खनिज पदार्थ निकाले।
 
इसके बाद इसे छानने के बाद मिले सफेद से पदार्थ को सिल्वर नाइट्रेट के साथ मिलाया गया जिससे सिल्वर सूक्ष्मकणों का भूरा-पीला घोल मिला। इस घोल को कोयंबटूर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्यूनिकेबल डीसीजेज में पानी के छ: बांधों पर छिड़का गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि इसकी कम मात्रा के बावजूद यह बेहद प्रभावी तरीके से मच्छरों के लार्वा और प्यूपा को मारने में कारगर रहा।  (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख