शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. couple, 17 children, Britain biggest family, Expanse 30 lakh a year
Written By
Last Updated : मंगलवार, 16 जून 2015 (15:15 IST)

ये है ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार, खर्चा 30 लाख रुपए सालाना

ये है ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार, खर्चा 30 लाख रुपए सालाना - couple, 17 children, Britain biggest family, Expanse 30 lakh a year
जहां एक ओर भारत और चीन में बढ़ती हुई आबादी को लेकर सरकारें तरह-तरह के अभियान चला रही है और लोगों को 1 से 2 बच्चे पैदा करने की सलाह दे रही है। वहीं कुछ देशों में लोग ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने को तरजीह दे रहे हैं।

एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है ब्रिटेन से। ब्रिटेन के एक परिवार ने पिछले दिनों अपने 17वें बच्चे को जन्म दिया। यह इतने बच्चों वाला ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार है। 
 
यह परिवार नोल और स्यु का है। नोल की उम्र 43 साल है वहीं स्यु की उम्र 39 साल है। कुछ साल पहले एक चैनल की डॉक्यूमेंट्री शो में भी यह परिवार दिखाई दिया था तब इनके 15 बच्चे थे।

स्यु जब 13 साल की थी तब वह पहली बार मां बनी थी। स्यु और नोल बचपन के दोस्त हैं वे बताते हैं कि जब उन्होंने शादी की थी तो उनकी 3 बच्चे पैदा करने की योजना थी। लेकिन उन्हें बच्चा पैदा करने का अनुभव इतना पसंद आया कि उन्होंने लगातार बच्चे पैदा किए। 
 
अगले पेज पर कितना है परिवार को एक हफ्ते का खर्चा...

वैसे इतने बड़े परिवार को चलाना आसान नहीं होता। लेकिन यह परिवार अपने पालन पोषण के लिए सरकार के भरोसे तो बिल्कुल नहीं है बल्कि वे खुद का बेकरी व्यवसाय चलाते हैं जिसमें उनके बच्चे भी उनका हांथ बंटाते हैं। 
इनके पास 10 बेडरूम वाला घर है जिसमें स्यु और नोल अपने बच्चों के साथ रहते हैं। इनका घर बेहद खूबसूरत है। इन्होंने यह घर 11 साल पहले 240,000(लगभग 2 करोड़ भारतीय रुपए)पाउंड में खरीदा था। इनके घर में हर जगह बच्चे नजर आते हैं। इसके अलावा इनके पास 5 कुत्ते भी हैं जो इनके परिवार के सदस्य हैं। 
 
स्यु बताती हैं कि हमारे एक हफ्ते का शॉपिंग बिल करीब 250(24983 रुपए) पाउंड है। लेकिन हमारी बेकरी अच्छी चलती है इसलिए खर्चे में दिक्कत नहीं आती। हम रोज 8 बैग सेब के, 8 बैग केले के और एक बैग संतरों का रोज लाते हैं।    
 
दोनों पति-पत्नी बताते हैं उनके परिवार का साल भर में खर्चा £30,000(लगभग 30 लाख भारतीय रुपया) है। जिसमें 100 पाउंड हर बच्चे का खर्चा, क्रिसमस गिफ्ट(हर बच्चे के लिए £100 से £250 तक का) और हर साल विदेश घूमने का खर्चा शामिल है।  
 
इतने बड़े परिवार के होने की वजह से घर में नहाने का समय 6 बजे शुरू हो जाता है और 10 बजे तक चलता है। इसमे छोटे बच्चों का नंबर पहले लगता है और बड़े बच्चों का बाद में।     
 
स्यु बताती हैं कि उनके इतने बच्चे होने की बात इंटरनेट पर फैल चुकी है, जिसकी वजह से उन्हें कई लोग इंटरनेट पर भद्दी-भद्दी बातें कहते हैं। वे कहती हैं कि मुझे इसकी परवाह नहीं है, मुझे खुशी है कि हमारे इतने सारे बच्चे हैं।