Daily Horoscope
✕

क्‍या एलन मस्‍क का हो सकता है मर्डर, मस्‍क के पिता ने क्‍यों कही ये बात?

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (13:20 IST)
Elon Musk Might be Assassinated: एलन मस्‍क दुनिया के सबसे अमीर आदमी है। वे टेस्‍ला, एक्‍स और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक हैं। दुनियाभर में वे चर्चा में रहते हैं, लेकिन अब एलन मस्‍क के पिता को अपने बेटे की हत्‍या का डर सता रहा है। जी, हां। एक रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क के पिता ने हाल ही में यह आशंका जताई है कि टेस्ला के सीईओ यानी उनके बेटे की हत्या हो सकती है।

दरअसल, एलन मस्क के पिता 77 साल के एरोल मस्क ने अमेरिका के अखबार ‘द यूएस सन’ को बताया कि उन्हें डर है कि उनके अमीर बेटे की हत्या की जा सकती है। बता दें कि एरोल मस्क ने ‘द न्यू यॉर्कर’ के एक ताजा आलेख की भी आलोचना की थी। जिसमें यूक्रेन में जंग के बारे में सरकारी फैसलों पर एलन मस्क के असर के बारे में बताया गया था।

क्‍या है यूक्रेन वार से स्पेसएक्स कनेक्‍शन : रिपोर्ट के मुताबिक पेंटागन के अधिकारियों ने ‘द न्यू यॉर्कर’ को बताया था कि एलन मस्क के साथ एक ‘अनिर्वाचित अधिकारी’ की तरह व्यवहार किया गया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यूक्रेन युद्ध में स्पेसएक्स के स्टारलिंक सेटेलाइट कितने महत्वपूर्ण थे। एलन मस्क के पिता ने कहा कि यह एक चोट पहुंचाने वाला काम है, एलन मस्क पर एक सरकार का गहरा साया पड़ चुका है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि यह ‘सरकार’ उनके बेटे की हत्या कर सकती है? तो उन्होंने कहा—हां।

क्‍या हो सकती है वजह : दरअसल, कहा जा रहा है कि यूक्रेन को स्टारलिंक टर्मिनल देने से रूस नाराज है। पिछले साल मई में स्पेसएक्स के यूक्रेनी सैनिकों को स्टारलिंक टर्मिनल देने के फैसले पर रूस के स्पेस चीफ के साथ बहस के बाद अरबपति एलन मस्क ने मजाक में कहा था कि वह ‘रहस्यमय परिस्थितियों में मर सकते हैं’
Edited by navin rangiyal

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख