shradh paksha
✕

प्रेमी ले रहा था पति की जान, पत्नी मना रही थी जश्न

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (13:18 IST)
kanpur crime news in hindi : उत्तर प्रदेश के कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र में हुए सिक्योरिटी गार्ड रविकांत के हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। गार्ड की हत्या उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
बताते चलें कि मृतक रविकांत अपनी मां व पत्नी प्रियंका के साथ हनुमन्त बिहार भूरे पूरवा मे किराए के मकान में रहता था और गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। लगभग एक हफ्ते पहले गुजरात से घर आया था।
 
बीते शुक्रवार को रविकांत देर रात घर से पत्नी के कहने पर एक युवक के साथ गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो रविकांत की मां ने मोबाइल पर फोन लगाया तो उसका फोन स्वीच आफ जा रहा था। मां ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सिक्योरिटी गार्ड की तलाश शुरू कर दी।
 
इसी दौरान रविवार की देर रात एक अज्ञात युवक का शव पुलिस को एक निजी स्कूल के पास मिली है। मृतक की पहचान रविकांत के रूप में की गई। उसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे।
 
 
 
सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के खुलासे में जुटी पुलिस ने कॉल डिटेल और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ के आधार पर सबसे पहले अनस और मृतक रविकांत की पत्नी प्रियंका से पूछताछ के लिए बुलाया। पहले तो प्रियंका काफी देर तक पुलिस को गुमराह करती रही। लेकिन पुलिस के सामने झूठ ज्यादा देर तक छुपा ना सकी और उसने अपना सारा जुर्म कबूल कर लिया।
 
प्रियंका ने बताया कि अनस से उसके प्रेम संबंध थे। जिसका जानकारी होने के बाद पति विरोध करते थे। इसलिए शराब पीने व पिलाने के बहाने अनस उसके पति को अपने साथ ले गया था और गला दबा कर मार दिया। उसके बाद अनस घर आया और काम तमाम करने का हम दोनों ने जश्न भी मनाया। हत्या करने के बाद शव को झाड़ियां में फेंक दिया। 
 
एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि नौबस्ता पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पूछताछ के दौरान प्रियंका ने बताया कि मछरिया बरकाती मस्जिद के पास रहने वाले पति के दोस्त अनस हाशमी से घर आने जाने के दौरान उसकी नजदीकी बढ़ गई। जिसकी जानकारी होने पर पति ने विरोध किया था। पति के विरोध से नाराज होकर प्रेमी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख