suvichar
✕

अमेरिका में वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, तीन की मौत

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (12:24 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य कोलोराडो में एक वालमार्ट स्टोर में अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार को गोलीबारी कर एक महिला सहित तीन लोगों की जान ले ली।
 
भारतीय समयानुसार, सुबह पांच बजे हुई इस गोलीबारी के बाद थॉर्नटन टाउन सेंटर शॉपिंग परिसर में बड़ी संख्या में आपात सहायता टीमें वहां पहुंच गईं।
 
थॉर्नटन पुलिस ने एक ट्वीट में बताया कि गोलीबारी के दौरान वहां विभिन्न आयु वर्ग की महिलाएं, बच्चे और पुरुष थे। करीब एक घंटे बाद थॉर्नटन पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि इस समय वहां कोई सक्रिय शूटर नहीं है। गोलीबारी में घायल एक व्यक्ति की स्टोर में मौत हुई और महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
परिसर के निकास द्वार के पास मौजूद 44 वर्षीय आरॅन स्टीफेन्स ने बताया कि पहले उसने एक गोली चलने की आवाज सुनी। फिर उसे दो धमाके और सुनाई दिए। इसके बाद लोग बाहर निकलने के लिए निकास द्वारों की ओर भागे। उसने बताया कि लोग बदहवास थे और चीख रहे थे। मैं भी उनके साथ भागा।
 
जांचकर्ताओं ने अभी परिस्थितियों का कोई ब्यौरा जारी नहीं किया है। वह सुरक्षा फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं और हमलावर के बारे में जानकारी लेने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में न्यूर्याक के मेनहट्‍टन में हुए एक आतंकी हमले में ट्रक से कुचल कर आठ लोगों की जान ले ली थी। आरोपी की पहचान 29 साल के सैफुलो साइपोव नाम के शख्स के तौर पर हुई है। हमले के बाद सैफुलो ने ट्रक के पास एक नोट छोड़ा था जिसमें उसने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के प्रति निष्ठा जाहिर की है। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख