Daily Horoscope
✕

ट्रंप का बड़ा फैसला, खत्म होगा ग्रीन कार्ड लॉटरी प्रोग्राम

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (07:29 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ग्रीन कार्ड लॉटरी के नाम से जाने जाने वाले डाइवर्सिटी वीजा लॉटरी कार्यक्रम को खत्म करना चाहते हैं क्योंकि इसके कारण ही न्यूयॉर्क में गत मंगलवार को आठ लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार उज्बेकिस्तान के अप्रवासी नागरिक को देश में प्रवेश का मौका मिला।
 
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कैबिनेट की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम न्यूयॉर्क शहर में भयावह आतंकवादी हमले पर शोक व्यक्त करते हैं जो वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से कुछ ही दूरी पर था।
 
उन्होंने कहा कि मैं आज से डाइवर्सिटी लॉटरी कार्यक्रम को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा हूं। मैं कांग्रेस से भी इस कार्यक्रम से छुटकारा पाने के लिए तुरंत काम शुरू करने को कहूंगा।
 
इससे पूर्व ट्रंप ने न्यूयॉर्क शहर में हुए ट्रक हमले के मद्देनजर देश की वीजा प्रणाली की आलोचना करते हुए अमेरिका में आने वाले आव्रजकों के लिए योग्यता आधारित वीजा प्रणाली पर बल दिया है।
 
ट्रंप ने ट्विटर पर कहा कि आतंकवादी हमारे देश में चक शमर ब्यूटी 'डाइवर्सिटी वीजा लॉटरी प्रोग्राम' के जरिए दाखिल होते हैं। मैं योग्यता पर आधारित प्रणाली चाहता हूं। ट्रंप ने यह टिप्पणी सीनेट के डेमोक्रेटिक नेता शमर पर तंज कसते हुए की, जिन्होंने इस वीजा कार्यक्रम पर बल दिया था। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख