रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Cold, 13 million, notes
Written By
Last Modified: बुधवार, 10 अगस्त 2016 (21:52 IST)

13 करोड़ के नोटों को आग लगाकर बेटी को ठंड से बचाया

13 करोड़ के नोटों को आग लगाकर बेटी को ठंड से बचाया - Cold, 13 million, notes
कोलंबिया। अमीर लोगों के अजीबोगरीब तरीके से पैसा खर्च करने की खबरें आपने पढ़ी होंगी। आपने कई बार सुनी होंगी। ऐसी ही खबर सामने आई है।

किसी जमाने में हर सप्‍ताह 42 करोड़ डॉलर (करीब 2814 करोड़ रुपए) की कमाई करने वाले कोलंबिया के कोकीन किंग पोबलो एस्कोबार ने अपने परिवार को ठंड से बचाने के लिए 13 करोड़ रुपए कीमत के नोटों को आग लगा दी थी।
 
बिजनेस इनसाइडर को इस खबर का खुलासा पोबलो एस्कोबार के बेटे ने किया है। एक अपने इंटरव्यू में पोबलो ने बेटे ने बताया था कि उनका परिवार पहाड़ी इलाके में लंबे समय तक छिपा हुआ था, लेकिन ए‍क रात पोबलो की बेटी को ठंड की वजह से हाइपोथर्मिया (ठंड की वजह से शरीर का तापमान तेजी से गिरता है) हो गया था। इसीलिए उन्होंने बेटी को बचाने के लिए 20 लाख डॉलर में आग लगा दी थी, ताकि बेटी के शरीर का तापमान सामान्य हो सके।