biodatamaker

चीन ने नई पीढ़ी के मौसम संबंधी उपग्रह का किया सफल प्रक्षेपण

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (11:11 IST)
बीजिंग। चीन ने नई पीढ़ी के मौसम संबंधी उपग्रह को उसकी निर्धारित कक्षा में गुरुवार को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। इस उपग्रह का इस्तेमाल मौसम विश्लेषण, पर्यावरण और आपदा निगरानी के क्षेत्र में किया जाएगा।
 
सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने बताया कि उपग्रह 'फेंगयुन-4बी' (एफवाई-4बी) को सिचुआन प्रांत में शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-3बी रॉकेट की मदद से गुरुवार तड़के प्रक्षेपित किया गया। इसमें बताया गया कि चीन की नई पीढ़ी के पहले मौसम संबंधी उपग्रह एफवाई-4बी का इस्तेमाल मौसम विश्लेषण और पूर्वानुमान तथा पर्यावरण और आपदा निगरानी के क्षेत्र में किया जाएगा।
 
चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएए) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नया उपग्रह चीन के निगरानी तंत्र और छोटे तथा मध्यम स्तर की आपदाओं से निपटने की क्षमताओं को मजबूत करेगा। इसके साथ ही यह मौसम विज्ञान, कृषि, विमानन, समुद्र तथा पर्यावरणीय संरक्षण समेत कई क्षेत्रों के लिए सूचना सुरक्षा सेवाएं मुहैया कराएगा।
 
'ग्लोबल टाइम्स' अखबार ने बताया कि यह उपग्रह एशिया, मध्य प्रशांत महासागर क्षेत्र तथा हिंद महासागर क्षेत्र पर नजर रखने में सक्षम है जिससे चीन की तूफान तथा चक्रवात समेत विषम मौसम परिस्थितियों के सटीक पूर्वानुमान की क्षमताएं बढ़ेंगी। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख