dharma sangrah
✕

डोकलाम में निर्माण पर चीन ने दिया यह बड़ा बयान...

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (15:42 IST)
बीजिंग। चीन ने डोकलाम क्षेत्र में व्यापक निर्माण गतिविधियों को शुक्रवार को उचित ठहराया और कहा कि यह वैध है तथा यह उसके सैनिकों और उसके खुद के क्षेत्र में रह रहे लोगों की जीवन परिस्थितियों को सुधारने पर केंद्रित है।
 
चीन की प्रतिक्रिया इन खबरों के बीच आई है कि वह डोकलाम में भारत के साथ हुए गतिरोध से संबंधित स्थल के पास एक बड़ा सैन्य परिसर बना रहा है।
 
क्षेत्र में चीनी सैन्य परिसर की उपग्रह से ली गई तस्वीरें सामने आने के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि मैंने भी संबंधित रिपोर्ट देखी है। मुझे नहीं पता कि इस तरह की तस्वीरें किसने प्रस्तुत की। खबरों में चिंता जताई गई है कि हो सकता है कि चीन भारत के साथ एक और गतिरोध की तैयारी में है।
 
लु ने कहा, 'डोंगलांग (डोकलाम) पर चीन की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। डोंगलांग हमेशा चीन के और इसके प्रभावी अधिकारक्षेत्र में रहा है। इस संबंध में कोई विवाद नहीं है।' उन्होंने क्षेत्र पर चीन की संप्रभुता बताई। इस क्षेत्र पर भूटान भी अपना दावा करता है।
 
उन्होंने कहा कि चीन अपने सैनिकों तथा क्षेत्र में रह रहे अपने लोगों के लिए आधारभूत ढांचे का निर्माण कर रहा है। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख