Daily Horoscope
✕

भारत आ रहा है प्रदूषित पानी, चीन ने नहीं बनाई यह योजना...

Updated: गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (07:27 IST)
बीजिंग। चीन ने इस बात से इनकार किया कि उसने ब्रह्मपुत्र नदी के पानी का रास्ता बदलने के लिए कोई सुरंग बनाने की योजना तैयार की है। इस तरह की खबरें आई हैं कि चीन के सियांग से काफी अधिक प्रदूषित जल भारत की ओर प्रवाहित हो रहा है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन-भारत सीमा के पूर्वी हिस्से को लेकर चीन की स्थिति सतत और स्पष्ट है। उनसे इन खबरों के बारे में पूछा गया था कि चीन की सियांग नदी से काला, मिट्टी और सीमेंट वाला प्रदूषित पानी अरुणाचल प्रदेश आ रहा है।
 
उन्होंने उन खबरों को खारिज किया कि यह चीन की ओर बनाई जा रही सुरंग की वजह से हो सकता है। इस बारे में लिखित जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि मैंने भारत द्वारा बताई गई परियोजना के बारे में कभी नहीं सुना है। हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय पक्ष आधारहीन अटकलें और खबरें नहीं देगा।
 
इससे पहले चीन ने अक्टूबर में ऐसी खबरों का खंडन किया था कि उसकी योजना ब्रह्मपुत्र नदी के पानी का रास्ता बदलने के लिए 1,000 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने की योजना है। (भाषा) 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

यूपी में डिजिटल क्रांति लाएंगे युवा, 60 लाख को मिले टैबलेट

अगला लेख