dharma sangrah
✕

चीनी सेना की डिजिटल लड़ाकू इकाई का लाइव फायर अभ्यास

Updated: शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (20:00 IST)
बीजिंग। चीन की सेना की डिजिटल लड़ाकू इकाई ने किंगहई-तिब्बत पठार पर शुक्रवार को लाइव फायर अभ्यास किया जिस पर चीनी विशेषज्ञों ने कहा कि इस अभ्यास से सेना को सभी मौसमों एवं भौगोलिक स्थितियों में युद्ध जीतने में सक्षम बनाने का देश का संकल्प प्रदर्शित हुआ है।
 
 
बीजिंग के सैन्य विशेषज्ञ और टीवी टिप्पणीकार सोंग झोनपिंग ने गुरुवार को 'ग्लोबल टाइम्स' से कहा कि इस अभ्यास से प्रतिकूल माहौल पूर्ण डिजिटल लड़ाकू प्रणाली की परख हुई है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की डिजिटल लड़ाकू काई ने किंगहई-तिब्बत पठार पर यह अभ्यास किया।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा अभ्यास इलाके से सटे किसी किसी खास देश को निशाना बनाकर नहीं किया गया है बल्कि यह सभी मौसमों और भौगोलिक स्थितियों में सेना को लड़ाई जीतने में सक्षम बनाने की चीन की व्यापक योजना का हिस्सा है तथा सभी इकाइयां इस क्षेत्र में नियमित रूप से अभ्यास करेंगी।
 
सरकारी चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) ने 11 अगस्त को खबर दी थी कि ड्रोनों, शीघ्र चेतावनी रडार, हॉवित्जर, वायु रक्षा मिसाइलों समेत उन्नत हथियारों से लैस सैकड़ों वाहन इस अभ्यास में पहुंचे थे।

टाइम्स ने सीसीटीवी के हवाले से कहा है कि पीएलए डिजिटल लड़ाकू इकाई एंटीटैंक और वायु रक्षा जिम्मेदारियों समेत फायर मिशनों का स्वतंत्र रूप से मुकाबला करने में सक्षम है। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख