biodatamaker
✕

चीन में 31 वाहनों की टक्कर, 15 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 4 नवंबर 2018 (10:20 IST)
बीजिंग। चीन के उत्तर-पश्चिम गानसू प्रांत में राजमार्ग पर कम से कम 31 वाहनों के आपस में टकराने से 15 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर वाहनों के क्षतिग्रस्त और जले हुए टुकड़े बिखरे पड़े हैं।
 
 
चीन के सरकारी समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने रविवार को बताया कि शनिवार को यह दुर्घटना तब हुई, जब एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और वह लानझोउ-हैकोउ एक्सप्रेस-वे पर एक टोल स्टेशन पर वाहनों की कतार से जा टकराया।
 
अधिकारियों ने बताया कि गानसू की राजधानी लानझोउ के समीप टोल स्टेशन पर हुई इस दुर्घटना में 44 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। पिछले सप्ताह पश्चिमी शहर चोंगकिंग में एक महिला यात्री और ड्राइवर के बीच बहस के बीच एक बस पुल से यांग्त्जे नदी में गिर गई जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हुई हवा, रोहिणी-बवाना समेत कई इलाकों में AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा

Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी पर्यटक की मौत

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

"यदि हिंदी में बात होने लगे तो आधी समस्या हल हो जाएगी"; विज्ञान भवन में बोले पूर्व आईएएस डॉ. अशोक भार्गव

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

अगला लेख