Daily Horoscope
✕

दिल्ली में प्रदूषण का कहर, शरीर पर 15-20 सिगरेट पीने के बराबर पड़ रहा है असर

Updated: रविवार, 4 नवंबर 2018 (10:01 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के डॉक्टरों ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में खराब वायु प्रदूषण का सेहत पर असर एक दिन में 15-20 सिगरेट पीने के बराबर है। वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित करने के लिए शहर के एक अस्पताल में मानव फेफड़ों के प्रतिरूप को रखा है।
 
लंग केयर फाउंडेशन के संस्थापक न्यासी, सर गंगा राम अस्पताल में सेंटर फॉर चेस्ट सर्जरी के अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार ने कहा, 'मैंने बीते 30 साल में लोगों के फेफड़ों के रंग को बदलते हुए देखा है। पहले, सिगरेट पीने वालों के फेफड़ों पर काली रंग की परत होती थी जबकि अन्य के फेफड़ों का रंग गुलाबी होता था।'
 
उन्होंने कहा, 'लेकिन आजकल, मुझे सिर्फ काले फेफड़े ही दिखाई देते हैं। यहां तक कि किशोरों के फेफड़ों तक पर काले निशान होते हैं। यह डरावना है। इस अनूठे प्रतिरूप से हमें उम्मीद है हम लोगों को यह दिखा सकते हैं कि उनके फेफड़ों में क्या हो रहा है।' 
 
उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत पर खराब हवा के प्रभाव की तुलना एक दिन में 15-20 सिगरेट पीने से की जा सकती है।
 
सर गंगा राम अस्पताल में प्रबंधक बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ एसपी बयोत्रा ने कहा कि दिल्ली का वायु प्रदूषण चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। यह लोगों की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है। हमें इस खतरे को तुरंत नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करनी है। अन्यथा स्वास्थ्य के परिणाम विनाशकारी होंगे। हम पहले ही देख रहे हैं कि हमारे अस्पताल में खांसी, गले और नाक में परेशानी से ग्रस्त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
 
अस्पताल ने एक बयान में कहा कि जिनेवा में हाल में विश्व स्वास्थ्य संगठन का वायु प्रदूषण पर पहला सम्मेलन हुआ था।
 
यह प्रतिरूप डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहानोम गेबेरियस की ओर से जारी चेतावनी की ताकीद है। उन्होंने कहा था हमारी सेहत पर पड़ने वाला प्रभाव स्पष्ट है। दिल्ली और केंद्र सरकार दोनों ही विफल रही हैं। भारत जिस घातक रास्ते पर बढ़ रहा है उसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। (भाषा) 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

अगला लेख