Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Child genius

भारतीय मूल की रिया बनी ‘चाइल्ड जीनियस 20

Child genius भारतीय मूल 10 वर्षीय  रिया सबसे मेधावी बच्चे
लंदन। भारतीय मूल की 10 वर्षीय एक लड़की ने एक लोकप्रिय टेलीविजन क्व‍िज स्पर्धा जीतकर ब्रिटेन के सबसे मेधावी बच्चे का खिताब जीता है।
रिया छह सही जवाबों के साथ बुधवार को चैनल चार पर ‘चाइल्ड जीनियस 2016’ में आगे रही और नौ अंक से प्रतिस्पर्धी सैफी से मुकाबला ड्रा रहा क्योंकि वे निर्णायक मुकाबले में सीधे सवाल जवाब के चरण में पहुंच गए।
 
रिया अमेरिका से अपने परिवार के साथ छह साल पहले ब्रिटेन आई थी और अब पश्चिम लंदन में रहती है। कठिन सवालों के चार सप्ताह के दौर के अंत में ‘एलीमोसिनेरी’ शब्द का उसने सही जवाब देकर खिताब पर अपना दावा जता दिया जिसका मतलब होता है परोपकार से जुड़ा। 
 
जीतने के बाद रिया ने कहा, 'इसके मायने हैं जल्दी उठा जाए, पढ़ाई कर देर से सोया जाए। यह सच में सही लगता है, सचमुच अच्छा।'(भाषा)
ये भी पढ़ें
डेंगू के लिए जरूरी टेस्ट, आपको पता होना चाहिए...