ramcharitmanas

अमेरिका में CSPA के तहत नीति नियमावली में बदलाव, भारतीयों को होगा लाभ

Updated: बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (14:32 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने 'चाइल्ड स्टेटस प्रोटेक्शन एक्ट' (बाल स्थिति संरक्षण अधिनियम यानी सीएसएपीए) के तहत कुछ स्थितियों में किसी प्रवासी की आयु की गणना के मकसद के लिए नीति संबंधी एक नियमावली के अद्यतन की घोषणा की है। बाइडन के इस कदम से भारतीयों को भी काफी लाभ होगा।
 
यह कदम भले ही छोटा है, किंतु इसे उन लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है जिनकी वीजा हासिल करने की आयु सीमा निकल गई है जबकि वे अपने माता-पिता के साथ बचपन में वैध रूप से अमेरिका आए थे। इनमें बड़ी संख्या में भारतीय हैं।
 
अमेरिका में परिवार द्वारा प्रायोजित या रोजगार-आधारित वीजा के लिए अपने माता-पिता की स्वीकृत अर्जी के आधार पर वैध स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम होनी चाहिए। यदि आव्रजन की प्रक्रिया के दौरान आवेदक 21 वर्ष का हो जाता है यानी अगर उसकी आयु निर्धारित उम्र से अधिक हो जाती है तो वह माता-पिता की अर्जी के आधार पर उनके साथ रहने का आमतौर पर हकदार नहीं रहता।
 
निर्धारित आयु बीत जाने के कारण परेशानियों का सामना कर रहे करीब 2 लाख लोगों का नेतृत्व करने वाले 'इम्प्रूवदड्रीम डॉट ओआरजी' के दीप पटेल ने कहा कि 'यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज' (यूएससीआईएस) ने आधिकारिक रूप से वह नीतिगत बदलाव किया जिसका हम लंबे समय से अनुरोध कर रहे थे। यूएससीआईएस सीएसपीए की आयु निर्धारित करने के लिए 'फाइलिंग चार्ट' की तारीखों का उपयोग करेगा और पहले अस्वीकृत की जा चुकी अर्जी को फिर से दाखिल किया जा सकता है।
 
संघीय एजेंसी ने बताया कि यूएससीआईसी नए दिशा-निर्देश के तहत सीएसपीए के लिए इन प्रवासियों की आयु की गणना के मकसद से 'फाइनल एक्शन डेट चार्ट' के बजाय 'डेट्स ऑफ फाइलिंग चार्ट' का इस्तेमाल करेगा। मेरिकी विदेश मंत्रालय के वीजा बुलेटिन का उपयोग यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि वीजा संख्या कब उपलब्ध होगी। वीजा बुलेटिन में 2 चार्ट होते हैं- 'डेट्स ऑफ फाइलिंग चार्ट' और 'फाइनल एक्शन डेट चार्ट'।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख