sundarkand

भारत की नई ताकत चाबहार, पढ़ें 10 खास बातें...

Updated: सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (14:19 IST)
* ईरान के चाबहार बंदरगाह को भारत विकसित कर रहा है। यह पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से 85 किलोमीटर की दूरी पर है जिसे चीन विकसित कर रहा है। पाकिस्तान के ग्वादर में चीन के दखल के जवाब में भारत ने चाबहार बंदरगाह परियोजना को हाथ में लिया है क्योंकि भारत, अफगानिस्तान और ईरान के लिए इसकी रणनीतिक अहमियत भी है।
 
* चाबहार परियोजना के पहले चरण के उद्घाटन से इतर भारत-अफगानिस्तान-ईरान के मध्य मंत्रिस्तरीय बैठक भी हुई। इसमें त्रिपक्षीय पारगमन (ट्रांजिट) एवं व्यापारिक समझौते पर भी बातचीत की गई। इस समझौते पर हालांकि ईरान ने अभी मुहर नहीं लगाई है मगर भारत को उम्मीद है कि ईरान जल्द इसको अनुमोदित कर देगा।
 
* ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को देश के दक्षिण पूर्वी तट पर स्थित रणनीतिक महत्व के चाबहार बंदरगाह पर नव निर्मित विस्तार क्षेत्र का उद्घाटन किया।
 
* ओमान की खाड़ी से लगे चाबहार बंदरगाह की मदद से भारत अब पाकिस्तान का रास्ता बचाकर ईरान और अफगानिस्तान के साथ एक आसान और नया व्यापारिक मार्ग अपना सकता है। चाबहार बंदरगाह के इस पहले चरण को शाहिद बेहेश्ती बंदरगाह के तौर पर भी जाना जाता है।
 
* ईरान की सरकारी कंपनी खातम अल-अनबिया इस परियोजना का निर्माण कर रही है। इस 34 करोड़ डॉलर की परियोजना का निर्माण ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड (सेना) से संबद्ध कंपनी खातम अल-अनबिया कर रही है। यह सरकारी निर्माण परियोजना का ठेका पाने वाली ईरान की सबसे बड़ी कंपनी है। ठेका पाने वालों में कई छोटी कंपनियां भी शामिल हैं जिनमें भारत की एक सरकारी कंपनी भी शामिल है।
 
* इस बंदरगाह की सालाना मालवहन क्षमता 85 लाख टन होगी जो अभी 25 लाख टन है। इस विस्तार में पांच नई गोदियां (तटबंध) बनाए गए हैं जिनमें से दो पर कंटेनर वाले जहाजों के लिए सुविधा दी गई है। इनमें से दोनों पर 1 लाख टन के सामान के साथ जहाज आ सकते हैं। 

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख