dharma sangrah
✕

भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुर्ज खलीफा 'तिरंगे के रंगों' से जगमगाया

Updated: सोमवार, 27 जनवरी 2020 (22:16 IST)
दुबई। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा के रंगों से जगमगाया गया।
 
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात 8 बजकर 10 मिनट पर बुर्ज खलीफा टावर को 2 मिनट के लिए भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगा के रंगों वाली रोशनी से नहला दिया गया।
 
गल्फ न्यूज ने खबर दी है कि दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावस के अनुसार हजारों प्रवासी भारतीय दुनिया की इस सबसे बड़ी बिल्डिंग पर यह नजारा देखने पहुंचे।
 
रविवार को संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मिशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सैंकड़ों प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया। संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत पवन कपूर ने अबू धाबी में भारतीय दूतावास के परिसर पर तिरंगा फहराया।
 
दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूत विपुल ने वाणिज्य दूतावास में ध्वजारोहण किया। बुर्ज खलीफा पर ऑस्ट्रेलिया के झंडे के रंगों को भी प्रदर्शित किया गया क्योंकि उस देश का भी राष्ट्रीय दिवस 26 जनवरी को ही था।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

अगला लेख