Hanuman Chalisa
✕

चीन में बुलेट ट्रेन पटरी से उतरी, चालक की मौत, 7 यात्री घायल

Updated: शनिवार, 4 जून 2022 (16:37 IST)
बीजिंग। दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत में शनिवार को हुए भूस्खलन के कारण एक 'हाईस्पीड ट्रेन' पटरी से उतर गई। इस हादसे में ट्रेन चालक की मौत हो गई जबकि कम से कम 7 यात्री घायल हो गए। सरकारी अखबार 'चाइना डेली' की खबर के अनुसार चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुइयांग प्रांत से दक्षिणी प्रांत ग्वांगझाऊ की ओर जा रही बुलेट ट्रेन डी2809 के 2 डिब्बे रोंगजियांग स्टेशन पर अचानक हुए भूस्खलन के कारण पटरी से उतर गए। इस हादसे में ट्रेन चालक की मौत हो गई।
 
'ग्लोबल टाइम्स' की खबर के मुताबिक गुइयांग से ग्वांगझाऊ जाने वाली बुलेट ट्रेन डी2809 के 2 डिब्बे शनिवार सुबह 10.30 बजे भूस्खलन के कारण गुइझोऊ के एक स्टेशन पर पटरी से उतर गए। बादसे में ट्रेन के चालक की मौत हो गई जबकि 7 यात्रियों को चोटें आई है। खबर के अनुसार बुलेट ट्रेन का 7वां और 8वां डिब्बा युएझाई सुरंग के प्रवेश द्वार पर पटरी से उतर गया। सभी घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और अन्य 136 यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। मौके पर बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
 
खबर में कहा गया है कि रोंगजियांग स्टेशन गुइझोऊ की रोंगजियांग काउंटी में स्थित है और यह चीनी रेलवे के चेंगदू ब्यूरो द्वारा प्रबंधित तृतीय श्रेणी का एक स्टेशन है। इसका निर्माण दिसंबर 2013 में शुरू हुआ था और 26 दिसंबर 2014 को यहां से आधिकारिक तौर पर रेल परिचालन का आगाज हुआ था।(सांकेतिक चित्र)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख