Hanuman Chalisa

2012 के बाद पहली बार ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में गिरावट, ब्रेक्जिट को लेकर बढ़ी अनिश्चितता

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (21:55 IST)
लंदन। ब्रेक्जिट से संबंधित अनिश्चितताओं से कारोबारी निवेश के प्रभावित होने के कारण ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में इस साल की दूसरी तिमाही में गिरावट दर्ज गई। यह साढ़े 6 साल बाद हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
 
ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में यह संकुचन 2012 की चौथी तिमाही के बाद पहली बार हुआ है। अधिकांश अर्थशास्त्री अर्थव्यवस्था के स्थिर रहने का अनुमान लगा रहे थे। ऐसे में संकुचन अप्रत्याशित माना जा रहा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि यह गिरावट ऐसे समय दर्ज हुई है जबकि ब्रेक्जिट की नियोजित समयसीमा को लेकर अनिश्चितता बढ़ी हुई है।
 
इस साल के मार्च में ही ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से बाहर निकल जाना था, हालांकि यूरोपीय संघ के साथ हुए करार को संसद द्वारा खारिज किए जाने के बाद अब यह अक्टूबर में होने वाला है।
 
ब्रेक्जिट की समयसीमा को टालने के निवेदन से पहले कंपनियों ने भंडार बढ़ाने पर जोर दिया जिससे पहली तिमाही में जीडीपी में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, हालांकि बाद में जब कंपनियों ने भंडार जमा करना बंद किया तो इसका असर वृद्धि दर पर पड़ा।
 
उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ इंग्लैंड ने पिछले सप्ताह कहा था कि ब्रेक्जिट सुगमता से होने के बाद भी ब्रिटेन, 2020 की शुरुआत में मंदी की चपेट में आ सकता है। 

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

LIVE: भारी बारिश से दिल्ली की पानी-पानी, रोहिणी में इमारत गिरने से 4 की मौत

सरदार सरोवर समझौते पर कांग्रेस ने की श्र्वेत पत्र लाने की मांग, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पूछा, MP के 7,669 करोड़ क्यों छोड़े?

क्या वर्ल्ड कप और फीफा के बिना अधूरा है फुटबॉल

हिमलिंग पिघला, कम हुआ श्रद्धालुओं का उत्साह... अमरनाथ यात्रा के पहले 6 दिनों में रिकॉर्ड 1.42 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

ऑस्ट्रेलिया से भारत को मिलेगा यूरेनियम, PM मोदी और अल्बानीज के बीच कई बड़े समझौते; रक्षा से लेकर ऊर्जा तक बढ़ी साझेदारी

अगला लेख