Hanuman Chalisa

AIIMS का मेडिकल बुलेटिन जारी, अरुण जेटली की हालत स्थिर, ICU में भर्ती

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (21:49 IST)
नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को धड़कन तेज होने और बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार को देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और आईसीयू में उपचार चल रहा है।
 
एम्स ने अपने बुलेटिन में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 66 बरस के जेटली का इलाज कर रही है, इसके बाद भी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एम्स के अनुसार अगले 2 से 3 दिन जेटली अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे जेटली का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे है। जैसे ही मीडिया में अरुण जेटली की हालत खराब होने की खबर फैली, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का एम्स में पहुंचना प्रारंभ हो गया।
 
एम्स ने एक बयान में कहा कि अरुण जेटली को शुक्रवार सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल वे आईसीयू में हैं, जहां विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
 
जेटली को सुबह करीब 10 बजे कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया। इसी साल मई में उपचार के लिए जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था। पेशे से वकील जेटली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली पहली राजग सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

दान की गणना पर चंपत राय ने उठाए सवाल! आखिर किस पर साधा निशाना

LIVE: भारी बारिश से दिल्ली की पानी-पानी, रोहिणी में इमारत गिरने से 4 की मौत

झारखंड में होगा 1.35 लाख करोड़ का निवेश, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

सरदार सरोवर समझौते पर कांग्रेस ने की श्र्वेत पत्र लाने की मांग, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पूछा, MP के 7,669 करोड़ क्यों छोड़े?

क्या वर्ल्ड कप और फीफा के बिना अधूरा है फुटबॉल

अगला लेख