ramcharitmanas
✕

टल सकता है ब्रेक्जिट पर मतदान, थेरेसा के ब्रसेल्स जाने की संभावना

Updated: रविवार, 9 दिसंबर 2018 (16:08 IST)
लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे देश को यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग करने वाले ब्रेक्जिट समझौते पर संसद में 11 दिसंबर को होने वाले मतदान को टालकर एक बार फिर से बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स स्थित ईयू मुख्यालय जाकर बेहतर समझौता के लिए प्रयास कर सकती हैं।
 
 
स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन के समाचार पत्र संडे टाइम्स के अनुसार कैबिनेट मंत्री रविवार को सुश्री थेरेसा के बेहतर समझौते के लिए ब्रसेल्ल जाने की घोषणा कर सकते हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ब्रसेल्स में ईयू अधिकारियों के साथ बैठक कर ब्रेक्जिट समझौते की शर्तों को बेहतर करने के लिए कोशिश कर सकती हैं।
 
समाचार-पत्र के अनुसार सुश्री थेरेसा की ब्रसेल्स यात्रा के मद्देनजर 11 दिसंबर को ब्रिटेन की संसद में समझौते पर होने वाले मतदान को स्थगित किया जा सकता है। 
 
पिछले महीने सुश्री थेरेसा ने ब्रिटेन की संसद के हाउस और कॉमन्स में ब्रेक्जिट समझौते का पुरजोर समर्थन किया था लेकिन समझौते को सत्तारूढ़ दल और विपक्ष दोनों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 
गौरतलब है कि ब्रेक्जिट समझौते की शर्तों से असहमति को लेकर सुश्री थेरेसा के मंत्रीमंडल के कई मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख