biodatamaker
✕

फ्रांस में उग्र हुआ महंगाई, पेट्रोल-डीजल और करों को लेकर हो रहा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

Updated: रविवार, 9 दिसंबर 2018 (16:04 IST)
पेरिस। फ्रांस में महंगाई, पेट्रोल-डीजल और करों को लेकर हो रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों में पूरे देशभर से 76,000 प्रदर्शनकारी हिस्सा ले रहे हैं। स्थानीय मीडिया बीएफएमटीवी ब्राडकास्ट के अनुसार हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों का आंकड़ा 1000 तक पहुंच गया है और 720 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
 
चैनल से इससे पहले फ्रांस के गृह मंत्रालय में विदेश सचिव लोरेंट नुनेज के हवाले से कहा था प्रदर्शनों में देशभर में 31,000 और पेरिस में 8,000 प्रदर्शनकारी हिस्सा ले रहे हैं। गौरतलब है कि फ्रांस में 17 नवंबर से ही प्रदर्शन हो रहे हैं। 
पीली जैकेट पहन कर सड़कों पर आए कई प्रदर्शनकारी :  राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के खिलाफ पीली जैकेट पहने कई प्रदर्शनकारी चैम्प्स-एलीसी में सुबह-सुबह एकत्र हो गए। इसी स्थान पर पिछले शनिवार को हिंसा हुई थी। 
 
‘एलो वेस्ट’ प्रदर्शन के मद्देनजर पेरिस को हाई अलर्ट पर रखा गया। शहर में दुकानें, म्यूजियम, मेट्रो स्टेशन और एफिल टावर बंद हैं। वहीं, शीर्ष टीमों के फुटबॉल मैच और म्यूजिक शो रद्द कर दिए गए।
फ्रांस की राजधानी में पिछले सप्ताहांत दशकों में सबसे भीषण हिंसा हुई थी, जिससे पूरा देश सहम गया था। बिगड़ते हालात के चलते राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की सरकार संकट का सामना कर रही है। शहर में 8,000 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों और बख्तरबंद गाड़ियों को तैनात किया गया।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

अगला लेख