शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Brazil, prison, riot
Written By
Last Updated :ब्रासीलिया , सोमवार, 2 जनवरी 2017 (23:53 IST)

ब्राजील की जेल में दंगा, 60 कैदियों की मौत

Brazil
ब्रासीलिया। ब्राजील में अमाजोनास राज्य के मनाउस शहर की जेल में कल रात कैदियों के दो गुटों के बीच भड़के दंगों में कम से कम 60 कैदियों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य के सुरक्षा प्रमुख सर्जियो फोंटेस ने बताया कि उन्हें इन दंगों में और अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।

गौरतलब है कि ब्राजील में जेलों की हालत बहुत खराब है और यहां की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रखे जाते हैं जिसकी वजह से गुटबाजी के वर्चस्व को लेकर जेलों में दंगे होना आम बात है। (वार्ता)