ramcharitmanas

अब अमेरिका के टाइम्स स्क्वॉयर से गूंजी ‘बॉयकाट ड्रैगन’ की आवाज

Updated: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (18:40 IST)
चीन की आक्रामकता और विस्तारवादी नीतियों से तंग लोग अब दुनियाभर में सड़कों पर उतर रहे हैं। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय अमेरिकी, तिब्बती और ताइवानी नागरिकों ने चीन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोग बॉयकाट चाइना और स्टॉप चाइनीज एब्यूज जैसे पोस्टर भी लिए दिखे। दो दिन पहले शिकागो में भी चीन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हुए थे।

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में रह रहे भारतीयों और भारतीय संघों के परिसंघ (एफआईए) के अधिकारियों ने बॉयकाट चाइना, भारत माता की जय और चीनी आक्रामकता को रोको जैसे नारे लगाए।

मीडि‍या रि‍पोर्ट के मुताबकि प्रदर्शन में तिब्बती और ताइवानी समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए। उन्होंने तिब्बत भारत के साथ खड़ा है, मानवाधिकारों, अल्पसंख्यक समुदायों के धर्मों, हांगकांग के लिए न्याय, चीन मानवता के खिलाफ अपराध रोके और बॉयकाट चाइना के पोस्टर ले रखे थे। समुदाय के नेताओं, प्रेम भंडारी और जगदीश सहवानी ने शुक्रवार को इस प्रदर्शन का आयोजन किया।

जयपुर फुट यूएसए के अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि आज का भारत 1962 के भारत से अलग है। हम चीनी आक्रामकता और इसकी अंतरराष्ट्रीय धौंस को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम चीन के अहंकार का करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ एक हिसंक झड़प में 20 (भारतीय) जवानों के शहीद होने से बहुत व्यथित हैं।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख